फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one crore theft in bussinessman house

मेरठ: कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी, ड्राइंग रूम से घर में घुसे बदमाश

Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 01:44 AM IST
सार

विपिन जैन ने घर की रखवाली के लिए अपने ही एक कर्मचारी प्रगति नगर निवासी राजेंद्र को छोड़ा हुआ था। वह रात में वहां सोता था। शुक्रवार को वह बिना विपिन जैन को सूचित किए रात में घर लौट गया। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर खंगाल दिया।

विज्ञापन
one crore theft in bussinessman house
मेरठ में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू में बदमाशों ने कारोबारी के बंद घर पर धावा बोल दिया। खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे बदमाश करीब एक करोड़ की हीरे, सोने और चांदी के जेवरात के अलावा नकदी समेटकर फरार हो गए। वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। यह चोरी करीब एक करोड़ रुपये की बताई जा रही है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


नंगलाबट्टू में विपिन जैन परिवार के साथ रहते हैं। वह श्री आदिनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (मवाना) के चेयरमैन हैं। उनके संस्थान बताए जा रहे हैं। वह तीन भाई हैं। एक भाई देहरादून में रहते हैं, जहां अक्सर उनका परिवार आता जाता रहता है। तीन माह पूर्व वह अपने परिवार के साथ देहरादून चले गये। शुक्रवार आधी रात को उनके बंद मकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने उनका पूरा घर खंगाल दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उनका कर्मचारी घर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। उसने विपिन को जानकारी दी। विपिन जैन ने पुलिस अफसरों से संपर्क साधा। कुछ ही देर में एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। दोपहर में विपिन जैन भी अपने परिवार को लेकर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिन बताए घर चला गया कर्मचारी
विपिन जैन ने घर की रखवाली के लिए अपने ही एक कर्मचारी प्रगति नगर निवासी राजेंद्र को छोड़ा हुआ था। वह रात में वहां सोता था। शुक्रवार को वह बिना विपिन जैन को सूचित किए रात में घर लौट गया। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर खंगाल दिया। बताया जाता है कि 21 तारीख को विपिन जैन घर आए थे और उसी रात लौट गए थे।

ड्राइंग रूम से घर में घुसे बदमाश
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पहले किचिन की खिड़की उखाड़ने का प्रयास किया। ऊंचाई अधिक होने के कारण जब सफल नहीं हुए तो उन्होंने ड्राइंग रूम की साइड खिड़की काटी और ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गये। पूरे घर की अलमारियों को खंगाला, जिसके चलते सामान भी अस्त व्यस्त मिला।
 
कारोबारी ने की एडीजी से बात

विपिन जैन सहित जैन समाज के गणमान्य लोगों ने एडीजी जोन राजीव सभरवाल से बात की। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी उनसे फोन पर बात की। कई घंटे तक पुलिस का घर पर जमावड़ा रहा।
 
पुलिस गश्त पर खड़े किए सवाल
पॉश इलाके में हुई चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है बदमाश कोई वाहन भी लेकर आए होंगे। पुलिस की गश्त होती तो बदमाश पकड़े भी जा सकते थे लेकिन पुलिस का कुछ अता-पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed