फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused escaped from court at Baghpat district of Uttar Pradesh

कचहरी के बाहर से हथकड़ी लेकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 28 Oct 2019 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
One accused escaped from court at Baghpat district of Uttar Pradesh
कचहरी से भागने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में कचहरी के बाहर से दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी हथकड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। हेड कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद तीन बजे कोतवाली से दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी राहुल निवासी पाली एवं शराब तस्करी के आरोपी महेंद्र को हेड कांस्टेबल अमित कुमार, होमगार्ड प्रदीप कुमार न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। कचहरी के गेट बंद होने के कारण उन्होंने दोनों आरोपियों को बाहर पड़े तख्त पर बैठा लिया। इसी समय दुष्कर्म का आरोपी राहुल हथकड़ी लेकर भाग गया। हेड कांस्टेबल अमित कुमार उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। कचहरी से दो मीटर दूर कुछ लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हेड कांस्टेबल ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


सीओ सिटी ओमपाल सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के अभियुक्त ने भागने की कोशिश की। जिसे पकड़ लिया। उसे लेकर गए हेड कांस्टेबल व होमगार्ड की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ की दोस्ती बहुत गहरी लेकिन बेहद अजीब, एक जेल में तो दूसरा रहता है बाहर

लुटेरा धनपत भी हथकड़ी लेकर भागा था

कचहरी के बाहर से अपराधी के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग चुके हैं। वर्ष 2017 में लूट का आरोपी धनपत निवासी ककड़ीपुर कचहरी के पास से हथकड़ी लेकर भाग गया। जिले में अपराधियों को होमगार्ड के भरोसे कचहरी में पेश करने के लिए भेजा जाता है। इतना ही नहीं कचहरी से जेल में भी अपराधियों को होमगार्ड ही छोड़कर आते हैं।

कचहरी परिसर से भागा कुख्यात जावेद 
कचहरी परिसर से वर्ष 2018 में 50 हजार का इनामी रहा कुख्यात जावेद रटौल पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। कई माह बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। 

पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को नहीं पकड़ पाई पुलिस
दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सितंबर 2018 में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। अभी तक उसे पुलिस नहीं पकड़ पाई है। वह कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में जिला कारागार में बंद था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed