{"_id":"5dacc1108ebc3e01622a3824","slug":"once-agin-stress-between-gujjer-and-dalit-society-laward-news-mrt4496323186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर-दलित समाज के बीच फिर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर-दलित समाज के बीच फिर तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर-दलित समाज के बीच फिर तनाव
लावड़। मीठेपुर गांव में रविवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर गुर्जर एवं दलित समाज के लोग फिर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़कर थाने भेज दिया।
चौकी प्रभारी सोमनाथ राय ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि मीठेपुर गांव में तीन दिन पहले दो युवकों में हुए विवाद के बाद गुर्जर एवं दलित समाज के कुछ युवा आमने-सामने आ गए और गालीगलौज के बाद मारपीट हुई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य भाग निकले। चौकी पहुंचे दलित समाज के लोगों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की बात गलत है। एक युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।