{"_id":"5dacbb6b8ebc3e939d46bebe","slug":"once-again-raid-four-lekh-rupees-fireworks-found-mawana-news-mrt449631262","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठला में फिर छापा, चार लाख के पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सठला में फिर छापा, चार लाख के पटाखे बरामद
विज्ञापन
गांव सठला में पुलिस द्वारा बरामद पटाखों को जब्त करते हुए।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठला में फिर छापा, चार लाख के पटाखे बरामद
मवाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना पुलिस ने रविवार शाम गांव सठला में छापा मारकर चार घरों से अवैध रूप से रखे भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। इन पटाखों की कीमत चार लाख रुपये बताई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल एवं थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने शाम के समय गांव सठला में पुलिस फोर्स को साथ लेकर छापा मारा। गांव में पुलिस पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया हुआ था, वे घरों से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव सठला में कुछ लोगों ने अवैध रूप से भंडारण कर रखा है। वहीं, पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। जिसके आधार पर छापा मारा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव सठला से अशरफ, साजिद, शाहनवाज तथा ग्यासुद्दीन के घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण मिला। गांव में अशरफ ने अपने मकान में बनी दुकान में पटाखों की दुकान सजा रखी थी। ग्यासुद्दीन के यहां अधबने पटाखे बरामद हुए। इनमें अनार, राकेट, बम आदि पटाखे भारी मात्रा में मिले हैं। बरामद पटाखों की सूची तैयार कराई जा रही है। वहीं, इस मौके पर कोई हाथ नहीं आ सका है। बरामद किए गए पटाखों को अंबेडकर सामुदायिक केंद्र तहसील रोड पर रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने गांव सठला के तीन घरों में छापा मारकर अवैध रूप से स्टोर किए गए पटाखे बरामद किए थे। इस दौरान अवैध भंडारण करने वालों ने पटाखों को गेहूं की टंकी तथा बेड आदि में रखा हुआ था। सठला गांव में भारी तादाद में पटाखे बनाए जाते हैं। कई वर्ष पहले एक घर में रखे पटाखों में आग लग गई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद भी सठला में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाए जाते हैं। दूसरी बार हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप है।

मवाना के गांव सठला में पुलिस द्वारा बरामद पटाखों को जब्त करते हुए।- फोटो : MAWANA