फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Omicron in up: Two suspected corona patients found in Meerut, 657 from abroad to be investigated

ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिले, विदेश से आए 657 की जांच होनी बाकी

Mon, 20 Dec 2021 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 AM IST
सार

मेरठ जिले में विदेश से 66 लोग और आए हैं। अब तक 1655 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 989 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच लौट गए। 657 की जांच होनी बाकी है।

विज्ञापन
Omicron in up: Two suspected corona patients found in Meerut, 657 from abroad to be investigated
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के रविवार को दो संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिनकी निजी लैब से तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए हैं। वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही उन्हें कोरोना संक्रमित माना जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब यह तय किया है कि निजी लैब से पुष्टि होने के बाद उस सैंपल को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा जाएगा, यहां से पुष्टि होना जरूरी है। इसके बाद जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजे जाते हैं। अभी तक सिर्फ डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी लैब की रिपोर्ट जरूरी थी, तभी उसे डेंगू का मरीज माना जाता है, लेकिन अब कोरोना के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी लैब में जांच कराना जरूरी कर दिया है। 
विज्ञापन


विदेश से 66 लोग और आए 657 की जांच होनी बाकी
मेरठ जिले में विदेश से 66 लोग और आए हैं। अब तक 1655 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 989 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच लौट गए। 657 की जांच होनी बाकी है। जिले में अब तक 66046 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था। दो केस सक्रिय हैं। फोकस सैंपलिंग के तहत 36 स्थानों से 1006 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आए 15 लोगों समेत रविवार को 3505 सैंपलों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। ओमिक्रॉन के खौफ के कारण विदेश से आए हर व्यक्ति की जांच कराने के निर्देश हैं। दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से शास्त्रीनगर आई 50 वर्षीय महिला को शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले दुबई से साबुन गोदाम आई एक युवती को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसकी भी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है।   

आज 200 बूथों पर किया जाएगा टीकाकरण
मेरठ। जिले में सोमवार को 200 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 75 हजार लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 21 लाख 8840 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 12 लाख 50 हजार 939 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण  माना जाता है। 

डेंगू के तीन केस सक्रिय
डेंगू का रविवार को कोई मरीज नहीं मिला। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1648 पहुंच गई है। इनमें से 1645 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन सक्रिय हैं। दो अस्पताल में हैं और एक घर पर रहकर इलाज करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed