{"_id":"5c484031bdec22736679091d","slug":"old-woman-murdered-in-her-house-by-badmash-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चोरी की नीयत से मकान में घुसे थे बदमाश, विफल हुए तो कर डाली वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चोरी की नीयत से मकान में घुसे थे बदमाश, विफल हुए तो कर डाली वृद्धा की हत्या
Wed, 23 Jan 2019 03:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Jan 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Social Media
यूपी के मेरठ में सरुरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा हर्रा में वारदात की नियत से घुसे बदमाशों ने एक वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा निवासी महिला सुशीला पत्नी चिरंजीव की बुधवार को बदमाशों ने हत्या कर दी। महिला के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे और वृद्धा घर में अकेली थी। इसी बाच कुछ बदमाश महिला के घर में घुस आए। वृद्धा ने जब बदमाशों को देखकर शोर मचाया तो उन्होंने महिला की हत्या कर दी। परिजन जब घर वापस लौटे तो महिला का गला रस्सी से बंधा हुआ पाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतक वृद्धा की उम्र नब्बे साल बताई जा रही है। वहीं घनी आबादी के बीच बसे इस गांव में चोरी के विरोध में हत्या से कस्बे में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/