{"_id":"6197997a486a83370b5e7ec2","slug":"old-servant-along-with-two-friends-robbed-the-businessman-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: पुराने नौकर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: पुराने नौकर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी से की थी लूट
Fri, 19 Nov 2021 06:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
बैंक के बाहर व्यापारी हर्ष गुप्ता से लूट के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुराने नौकर मोहम्मद जैद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूट के 1.43 लाख रुपया भी पुलिस ने बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के बुढ़ाना गेट स्थित स्वामीपाड़ा निवासी हर्ष गुप्ता मंगलवार को 30,0000 बेगम पुल स्थित आपका बाजार में बैंक जम्मू एंड कश्मीर में जमा करने के लिए जा रहे थे। बैंक के बाहर हर्ष गोयल के सिर पर प्रहार करके बदमाशों ने पैसे लूटे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि 85000 जमीन पर गिर गए थे जिसको बाद में व्यापारी ने बैंक में जमा कराया। दिनदहाड़े 2.15 लाख की लूट की जानकारी लगते ही लाल कुर्ती थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई
विज्ञापन
शुक्रवार को एसपी क्राइम अनित कुमार और एसपी कैंट सूरज राय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की और लूट करने वाले दोनों बदमाशों को मीडिया के सामने रूबरू कराया।
आरोपी जैद ने बताया है कि वह 3 साल व्यापारी के यहां पर नौकरी कर चुका है। चार महीने पहले ही वह नौकरी से हटा था। सटीक रेकी के बाद मोहम्मद जैद ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर दी है। तीनों बदमाश बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखते था।