{"_id":"5f53dd89de93c829243f6822","slug":"old-man-shot-and-killed-himself-after-he-fed-up-with-illness-in-shamli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
Sun, 06 Sep 2020 12:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ऊन थानाक्षेत्र के गांव पिंडोरा निवासी समे दीन (60 ) करीब पांच वर्षों से दमे की बीमारी से पीड़ित था। उनका उपचार चल रहा था। उनके पांच पुत्र इमरान, एहसान, फैजान, रिजवान व फुरकान हैं, जो मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घटना के समय पांचों मेहनत-मजदूरी करने बाहर गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह करीब नौ बजे बीमारी से तंग आए समेदीन ने अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन मकान में अंदर गए, जहां समेदीन खून से लथपथ पड़ा था। गोली लगने से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि वृद्ध लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। उसने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है तथा शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तमंचे को जांच हेतु फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/