फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   officers putting balls in each others court on the issue of gathering

जमातियों के मुद्दे पर एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे अफसर

Thu, 21 May 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
officers putting balls in each others court on the issue of gathering
मेरठ। जिले में क्वारंटीन जमातियों को लेकर प्रशासन का रुख पता नहीं चल पा रहा है। इसके लिए अधिकारी गेंद एक-दूसरे के पाले में डाल रहे हैं। हालांकि बांदा की जमात के सदस्य वायरल वीडियो में घर जाने की गुहार लगा रहे हैं। इसमें जमाती कह रहे हैं कि मजदूर घर जाने लगे हैं। साहब हमें भी भिजवा दो।
विज्ञापन

सरधना के जैन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन जमात में कई स्कूली छात्र भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो वायरल हुई। वीडियो में एक जमाती ने कहा उनकी जमात 45 दिन से क्वारंटीन है। पहले मस्जिद और फिर जैन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। घर जाने के आग्रह पर दो दिन कहकर टाल दिया जाता है। वीडियो में दिख रहा शख्स जमात का अमीर लग रहा है। यह जमात के सदस्यों का हेड होता है। जमात में कई स्कूली छात्रों के होने की जानकारी दी है। हालांकि परिजन जमात में मौजूद लोगों का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन परेशान हैं कि कब जमाती घर लौटेंगे। जमातियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से उन्हें जल्द घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। जमाती ईद से पहले घर पहुंचने की इच्छा जता रहे हैं। 500 से ज्यादा जमाती जनपद में हैं। महानगर समेत मवाना, सरूरपुर, किठौर, खरखौदा, परीक्षितगढ़ आदि में 500 से ज्यादा जमातियों को क्वारंटीन किए 30 से 45 दिन हो गए हैं। जिनमें जनपद समेत अन्य राज्यों के जमाती शामिल हैं। प्रशासन की ओर से जमातियों को घर नहीं भेजा रहा है। उलमा भी जमातियों को घर भेजने की मांग कर रहे हैं। उधर, प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिससे जमातियों की बेचैनी और बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
क्वारंटीन पूर कर चुके लोगों को रिलीव करने का काम स्वास्थ्य विभाग का है। इसलिए इस संबंध में ही बता सकेंगे।- अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
इन जमातियों को एसडीएम सदर एवं भूड़बराल पीएचसी से क्वारंटीन कराया गया था। इसलिए वे ही इस बारे जानकारी देंगे।-डॉ. राजेश कुमार, सीएचसी प्रभारी सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed