फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   officers left crime habbit for farmers

अधिकारी किसानों पर जुर्म करने का आचरण छोड़ दें

Thu, 19 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
officers left crime habbit for farmers
अस्पताल में भर्ती किसान से मिलते रालोद पदाधिकारी। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। गांव गेसूपुर के किसानों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने पर वन विभाग की टीम के खिलाफ रोष है। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित किसानों का हाल जानने के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचा। उन्होंने शासन से पीड़ित किसानों की वन वभाग द्वारा उजाडी गई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि बीते मंगलवार को डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम खादर क्षेत्र के गांव खानपुर गढ़ी पहुंची। यहां गेसूपुर शुमाली के किसानों की पट्टे की भूमि को अपना बताकर कब्जा करने का प्रयास किया था। इससे क्षुब्ध ग्राम गेसूपुर निवासी किसान संकेत एवं नौरत्न ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। दोनों किसानों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, वन विभाग द्वारा फसल उजाड़ने पर गांव गेसूपुर शुमाली में भारी रोष है। ग्रामीणों ने शासन ने मुआवजे की मांग की। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल गेसूपर शुमाली के किसानों के साथ पीड़ित किसानों का हालचाल जानने पहुंचा। वहीं, डॉक्टरों से भी जानकारी ली। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि अधिकारी जुल्म सितम करने का आचरण छोड़ दें वरना गंभीर परिणाम होंगे। उक्त भूमि पर उच्च न्यायालय का स्टे हैं। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी जबरन किसानों की फसल उजाड़कर कब्जा करना चाहते हैं। सरकार को पीड़ित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि किसानों की उजाड़ी गई फसल का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, वरना विवश होकर क्षेत्र का किसान पंचायत करने के लिए मजबूर होंगे। राष्ट्रीय लोकदल पीड़ित किसानों के साथ है। किसी भी दशा में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राममेहर सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष राहुल देव, संजय जाटव, बिजेंद्र भाटी, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed