फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers churned on Oneway on Delhi Road

दिल्ली रोड पर वनवे को लेकर अफसरों ने किया मंथन

Sat, 03 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Officers churned on Oneway on Delhi Road
दिल्ली रोड पर वनवे को लेकर अफसरों ने किया मंथन
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली चुंगी से फुटबाल चौक के बीच बनने वाले रैपिड रेल के स्टेशन को लेकर जल्द काम शुरू होगा। ऐसे में इस रूट पर वाहनों का दबाव कम करना अफसरों की प्राथमिकता में शामिल है। इसे लेकर शुक्रवार को ट्रैफिक विभाग और एफकॉन्स कंपनी के अफसरों की बैठक बुलाई गई। इसमें कंपनी के अफसरों की ओर से कुछ सुझाव दिए गए। अगली बैठक में रूट डायवर्जन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पुलिस लाइन स्थित एसपी ट्रैफिक के ऑफिस में आयोजित बैठक के दौरान एफकॉन्स कंपनी की तरफ प्रमोद कुमार ने प्रोजेक्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 दिन में प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में दिल्ली चुंगी से फुटबाल चौक के बीच वाहनों का दबाव कम करना होगा। उन्होंने बताया कि मेरठ से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहनों की तुलना में अतुल माहेश्वरी सेतु से शहर के भीतर आने वाले वाहनों को यदि ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर से बागपत रोड के रास्ते केएमसी हॉस्पिटल के सामने से आगे बढ़ाया जाए तो बात बन सकती है। कुछ और सुझाव भी दिए गए, जिनको नोट कर अगली बैठक में चर्चा के लिए रखा गया। एसपी ट्रैफिक जितेेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी सुझाव प्रस्तुत करे, विभाग उस पर मंथन करते हुए उचित व्यवस्था तैयार करेगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्ती
मेरठ। शहर के ट्रैफिक की बिगड़ी चाल को सुधारने में अब थाना पुलिस भी सहयोग करेगी। इसे लेकर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने सभी थानेदारों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दिन में दो घंटे निकालकर थानेदार क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर काम करेंगे। हर सप्ताह सर्किल ऑफिसर थाना पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। थानेदारों को जो निर्देश दिए गए हैं उनमें सबसे पहले उन्हें अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर जाम के कारणों को तलाशते हुए चिह्नित करना होगा। अतिक्रमण करने वाले को शुरू में चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी यदि मनमानी होती है तो पुलिस जुर्माना वसूलेगी। सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल से आगे नहीं जाएंगे टेंपो, ई-रिक्शा
मेरठ। रैपिड रेल के कार्य के चलते बेगमपुल से आगे टेंपो और ई-रिक्शा के जाने पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार दोपहर एनसीआरटीसी द्वारा तैनात किए गए मार्शलों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इससे जाम की स्थिति न बन सके। एनसीआरटीसी ने एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह बंद कर दिया है। जिससे एक लेन में ही आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक का दबाव होने से कई दिनों तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा था। इसी को दूर करने के लिए व्यवस्था की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed