{"_id":"66a750c686f41aaf020dd7c1","slug":"officers-are-careless-thirty-people-fell-ill-after-drinking-contaminated-water-in-meerut-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर बेपरवाह: मेरठ में दूषित पानी पीने से 30 लोग बीमार, पिछले वर्ष 500 की बिगड़ी थी हालत, पांच की हुई थी माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर बेपरवाह: मेरठ में दूषित पानी पीने से 30 लोग बीमार, पिछले वर्ष 500 की बिगड़ी थी हालत, पांच की हुई थी माैत
Mon, 29 Jul 2024 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:51 PM IST
सार
मेरठ से सटे सरधना में जल निगम की पाइपलाइन लीकेज होने के बाद दूषित जल पीने से करीब 30 लोग बीमार हो गए। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला कमरानवाबान में जल निगम की पाइपलाइन लीकेज होने के बाद दूषित जल पीने से करीब 30 लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें ज्यादा संख्या छोटे बच्चों की है। बताया जा रहा है कि पानी की लाइन में काला पानी आ रहा था। इस पानी को पीने से बच्चे बीमार हो गए। उल्टी दस्त होने से बच्चों की हालत बिगड़ रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुधीर मौके पर पहुंचे थे। वहीं अब मामला संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल भी मौके पर पहुंची हैं। जल निगम नगर पालिका प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 500लोग हुए थे बीमार
बता दें कि पिछले साल मोहल्ला मंडी चमारान में भी दूषित जल को लेकर 500 से अधिक लोग बीमार हुए थे और पांच मौत हुई थी। इसके बाद भी जल निगम और नगर पालिका प्रशासन से जलापूर्ति में लगातार लापरवाही बरत रहा है और लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन