माछरा। मुंडाली थानांतर्गत गांव रछौती में सड़क हादसे में जवान गंवाने वाले नायक जनेश्वर कुमार के परिजनों को राजनीतिक लोगों ने सांत्वना दी।
गांव रछौती निवासी नायक जनेश्वर कुमार 11 बटालियन कुमाऊं रेजीमेंट तैनात थे। करीब 20 दिन पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में सैन्य वाहन पर सवार थे। वाहन दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल में उपचाराधीन जनेश्वर का बुधवार को निधन हो गया। रछौती में शुक्रवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
रविवार को नायक जनेश्वर के आवास पर भाजपा नेता अजय त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना, जिला पंचायत सदस्य भूदेव शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अभिषेक भाटी, कुलदीप नंगलामल आदि पहुंचे और परिजनों का ढाढ़स बंधाया।