भाजपा विधायक के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट, हैकर्स के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विधायक ने अज्ञात में हैकर्स के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से की गई थी आपत्तिजनक पोस्ट
आईडी हैक कर वीडियो व मैसेज पोस्ट करने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की गई आपत्तिजनक वीडियो व मैसेज के संबंध में अज्ञात में हैकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक का बेटा शुभम मलिक अमेरिका में रहता है और वहां की यूएमए वर्जीनिया यूनिवर्सिटी का छात्र है। शुभम मलिक की इंस्टाग्राम आईडी से एक मैसेज और वीडियो पोस्ट की गई थी, जिसमें उसके द्वारा अमेरिका व भारत की तुलना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उक्त पोस्ट वायरल होने के बाद विधायक उमेश मलिक के बेटे की चौतरफा आलोचना होने लगी। जबकि विधायक ने इसे बेटे की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर की गई पोस्ट करार दिया था। मामले में रविवार देर रात विधायक उमेश मलिक ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अज्ञात हैकर्स के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा-66 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विधायक उमेश मलिक का कहना है कि उनके बेटे शुभम मलिक के सोशल अकाउंट को हैक करके उसकी वीडियो व पोस्ट को गलत तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इससे बेटे के नाम के सहारे विधायक की राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: इतिहास बना ईद का त्योहार, कुछ ऐसा रहा यूपी के जिलों का हाल, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक के बेटे का माफी मांगने से इंकार
विधायक उमेश मलिक द्वारा बेटे की इंस्टाग्राम आईडी हैक किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के कुछ समय बाद ही बेटे शुभम मलिक द्वारा एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगने से इंकार कर दिया है। वीडियो में शुभम का कहना है कि उसकी बात को गलत समझा गया है। वह सच्चा देशभक्त है। कन्हैया जैसे देशद्रोही को खुलेआम घूमते देख उसका सिर शर्म से झुक जाता है। मैंने भारत और अपनी कमजोरियों को इसलिए गिनाया था, ताकि हम कमियों को दूर कर सकें। शुभम ने कहा कि वह दो रातों से सोया नहीं है, जब से उसे देशद्रोही कहा गया है। लोग मेरे बारे में बेवजह राय न बनाएं।
इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया डिलीट
विधायक पुत्र शुभम मलिक द्वारा माफी नहीं मांगने संबंधी वीडियो अपलोड किए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी इंस्टाग्राम आईडी को डिलीट कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/