{"_id":"5ca8d119bdec221473375146","slug":"objectionable-comment-against-pm-modi-on-facebook-and-filed-case-against-accused-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Apr 2019 09:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करने थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। भाजपाइयों की शिकायत के बाद युवक के विरुद्ध पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन का रहने वाला है जिसकी पहचान रवि कुमार पुत्र सुरेश के रूप हुई है। युवक पर पीएम मोदी के लिए फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने की पोस्ट डालने का आरोप है। शनिवार को थाने पहुंचे भाजपाइयों ने थानाध्यक्ष बड़गांव को बताया कि अंबेहटा मोहन के एक युवक ने पीएम मोदी के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंबेहटा मोहन निवासी रविकुमार पुत्र सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाने पहुंचने वालों में आदेश त्यागी, मनोज, नितिन, सन्नी वर्मा, विक्की, कुक्कन, गौरव, अमन, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/