{"_id":"604fb8f48ebc3e5912313ddf","slug":"nyaay-na-milane-par-parivaar-sahit-karenge-aatmahatya-mawana-news-mrt5301276172","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिलने पर परिवार सहित करेंगे आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिलने पर परिवार सहित करेंगे आत्महत्या
विज्ञापन

फलावदा। गांव मंदवाडी में दबंगों ने एक परिवार का रास्ता बंद कर दिया। पीड़ित द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन तथा आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गांव मंदवाडी निवासी पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि पड़ोसी की दबंगई के चलते रास्ते में दीवार बनाकर उसके मकान में आने वाला रास्ता बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उल्टा पीड़ित को ही धमककर खामोश कर दिया। आरोप है कि करीब चार वर्षों से न्याय के लिए वे अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। परेशान पीड़ित पवन कुमार तथा उसकी पत्नी ने बताया कि यदि न्याय नहीं मिला तथा उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह गांव से पलायन कर परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे। उधर, हलका इंचार्ज दारोगा प्रदीप कुमार ने कहा कि पड़ोसियों की जमीन का मामला है उक्त मामले को समाज में बैठकर निपटारा करा लें। संवाद
क्षेत्राधिकारियों ने ली उप निरीक्षकों की बैठक
फलावदा। स्थानीय थाने पर मवाना क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप ने चुनाव के संबंध में सोमवार को उप निरीक्षकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह कि गांव में पंचायत एवं शराब की बिक्री एवं शराब परोसी गई तो कार्यवाही होगी, अशांति फैलाने वालों को चिहिन्त कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के भी आपराधिक इतिहास एवं गतिविधियों की जानकारी उच्चधिकारियों को अवगत कराएं। इस मौके पर थान प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया तथा समस्त उप निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद