फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NSS aware about corona

स्वयंसेवकों ने कोरोना के प्रति जागरूक किया

Tue, 07 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
NSS aware about corona
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय रासना के स्वयंसेवकों ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए अभियान सोमवार को भी जारी रखा। कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में कोरोना फाइटर्स टीम ने गांवों में मेरठ कॉलेज मेरठ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारियों से अवगत कराया। मास्क इस्तेमाल करने के उपयोग बताए एवं घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। वहीं, सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी। सोमवार को विकुल, नितिन, भानू, स्वाति, रितिका, अक्षिता, ऋतु, शुभम, अंकित आदि स्वयंसेवकों ने पोस्टर लगाए। इतना ही नहीं घर-घर जाकर 20 सेकेंड तक हाथ धोने की अपील की और पोस्टर लगाकर घर रहने का संदेश दिया। साथ ही घर में रहने के फायदे, संक्रमण के कारक, सोशल डिस्टेंसिग के फायदों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने में महत्वपूर्ण योगदान किया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार तथा क्रीड़ा प्रशिक्षक मनोज कुमार द्वारा स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed