{"_id":"633c816986152b2bc9353ae3","slug":"now-weak-students-will-also-become-smart-meerut-news-mrt60809757","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कमजोर विद्यार्थी भी बनेंगे होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कमजोर विद्यार्थी भी बनेंगे होशियार
विज्ञापन
अब कमजोर विद्यार्थी भी बनेंगे होशियार
कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगी उपचारात्मक क्लास
निगरानी के लिए जिला और मंडल स्तर पर गठित की जाएगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उपचारात्मक कक्षाओं की निगरानी के लिए जिला और मंडल स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि अक्तूबर से जनवरी तक कक्षा नौ से दस के कमजोर विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए मॉड्यूल के आधार पर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उपचारात्मक कक्षाओं की निगरानी के लिए जिला और मंडल स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी। इसमें सभी विषय के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मिलित किया जाएगा।
बताया कि यदि किसी राजकीय विद्यालय में किसी विषय का शिक्षक नहीं हैं तो पास के किसी अशासकीय सहायता प्राप्त या वित्तविहीन विद्यालय से विषय अध्यापक से शिक्षण कार्य कराने की व्यवस्था कराई जाएगी। उनको प्रोत्साहन के रूप में मानदेय भी दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार को मास्टर ट्रेनर व जिला नॉडल अधिकारी नामित किया गया है। इस दौरान अमित कुमार, बृजेश कुमार, ललित मोहन गुप्ता, आशीष द्विवेदी, विनय गुप्ता, उमा रानी और मीनाक्षी आर्य आदि मौजूद रहे।