फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now two more days of rain

अभी दो दिन और बारिश के आसार

Sat, 29 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now two more days of rain
मोदीपुरम। अगस्त माह के अंत में शुक्रवार को अच्छी बारिश देखने को मिली। झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी, जिस कारण भीषण गर्मी व बढ़ती उमस से लोग परेशान थे। लेकिन अगस्त के अंतिम दिनों में अच्छी बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को भी फायदा हुआ। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, वहीं बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 06.4 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 07.0 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 53 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मानूसन ने पकड़ी रफ्तार
मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने से अच्छी बारिश दर्ज हुई है। अभी दो दिन बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। - डॉ.एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed