फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the traders met the Union Minister to open the Sakoti railway gate

अब सकौती रेलवे फाटक खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले व्यापारी

Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now the traders met the Union Minister to open the Sakoti railway gate
अब सकौती रेलवे फाटक खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले व्यापारी
विज्ञापन

दौराला। सकौती बाजार के व्यापारी रविवार को मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे। व्यापारियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सकौती रेलवे फाटक खोले जाने की मांग की।
सकौती व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल ने बताया कि अंडरपास बनाए जाने को लेकर रेलवे अधिकारियों ने सकौती का रेलवे फाटक बंद कर दिया था। फाटक बंद होने से सकौती के व्यापारियों का कार्य ठप होता जा रहा है। नौ माह बीत चुके हैं, परंतु अंडरपास का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने फाटक के ऊपर ओवरब्रिज बनाकर बाइक निकाले जाने का आश्वासन दिया था। परंतु, ओवरब्रिज का कार्य भी शुरू नहीं हो सका। कई बार जिलाधिकारी के साथ बैठक हो चुकी है। परंतु, हर बार बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

रविवार को वह व्यापारियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों को जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर दीपक सिरोही, वरुण अग्रवाल, गौरव, नीरज, अरशद, सूर्यप्रताप, सीताराम, आदेश आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed