फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the election of Meerut College Management Committee will be held on one August

यूपी: अब एक अगस्त को होगा मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव, पढ़िए पूरा अपडेट

Mon, 05 Jul 2021 04:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jul 2021 04:19 PM IST
सार

आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर ऐलान किया गया कि अब एक अगस्त को मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव होगा।

विज्ञापन
Now the election of Meerut College Management Committee will be held on one August
मेरठ कॉलेज परिवार की तरफ से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव अब एक अगस्त को होगा। सोमवार को मेरठ कॉलेज परिवार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी गई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अवैतनिक मंत्री डॉ राम कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की चुनाव एक अगस्त को होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि कार्यकारिणी सदस्य के एक प्रत्याशी की मृत्यु होने के कारण दोबारा से सारी चुनाव प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि पैनल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद जैन ऋतुराज, अवैतनिक सचिव के पद पर डॉ. ओपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर एमके गुप्ता और संयुक्त सचिव पद पर मनीष प्रताप चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ओपी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, एमके गुप्ता, मनीष प्रताप, जयवीर सिंह, संजीशवर त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed