फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the bus will stop at contracted dhaba otherwise staff will pay

अब अनुबंधित ढाबों पर ही रुकेगी बस, नहीं तो नपेगा स्टाफ 

Mon, 25 Nov 2019 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजदीप जाखड़, मेरठ
राजदीप जाखड़, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Now the bus will stop at contracted dhaba otherwise staff will pay
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के सुरक्षित सफर के साथ रोडवेज अब उनके खानपान को लेकर भी सचेत हो गया है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने सभी चालक-परिचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे केवल अनुबंधित ढाबों पर ही बस रोकें। 

विज्ञापन


यदि गैर अनुबंधित ढाबों (यात्री प्लाजा) पर बस रोकी तो कड़ी कार्रवाई होगी। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से उनके संबंधित यात्रा प्लाजा की निरीक्षण रिपोर्ट 10 दिसंबर तक तलब की है। यात्रियों की सहूलियत के लिए जहां मील ऑन रोड नाम के एप से यात्री खाने का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं तो उनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, फ्री खाना और जेब खर्च के लालच में रोडवेज के चालक और परिचालक सेटिंग वाले ढाबे पर बस रोक देते है। यात्री ऐसे ढाबों पर जेब लुटने और खराब खाने की शिकायत करते हैं। इनसे निपटने के लिए रोडवेज ने लंबे रूटों की बसों को एक निश्चित दूरी के बाद निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों पर रोकने की नीति बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मुख्यालय को सूचना मिली है कि चालक और परिचालक इस नीति का शत-प्रतिशत पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए एमडी रोडवेज डॉ. राजशेखर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ट्विटर और व्हाट्सएप पर मिल रही शिकायतों के आधार पर समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को ढाबा संबधित शिकायतों का समाधान करने और इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। 

ये देखें निरीक्षण में...
- आरएम अपने क्षेत्र में निगम के अनुबंधित यात्री प्लाजा का प्रत्येक माह निरीक्षण करेंगे
- यात्री प्लाजा के खानपान की व्यवस्था अनुबंध की शर्तों के अनुसार हो
- मार्ग पर पड़ने वाले अनाधिकृत ढाबे की निरंतर चेकिंग कराई जाए
- निरीक्षणकर्ता यात्री प्लाजा की सफाई व्यवस्था, बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित करें
- खाद्य पदार्थों का रेट चार्ट, परिवाद पुस्तिका उपलब्ध है अथवा नहीं 
- निगम के बस क्रू द्वारा अनाधिकृत ढाबों पर बसें न रोकी जाएं
- यात्री प्लाजा पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन मिले तो मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी करें
- नोटिस देने के 15 दिन बाद निरीक्षण करें, अगर कमियां मिलें तो अनुबंध निरस्त कर दिया जाए
- परिवहन निगम की बसों में मील ऑन रोड एप के माध्यम से अधिकृत ढाबों पर बस ठहराव सुनिश्चित कर यात्रियों को प्री-आर्डर भोजन सुविधा प्राप्त कराना सुनिश्चित करें


यहां कर सकते हैं यात्री शिकायत
परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकल्प दिए हैं। ढाबों पर मिलने वाली अनियमितता और खराब खानपान की शिकायत यात्री टोल फ्री नंबर 180001802877, व्हाट्सएप नंबर 9415049606 के अलावा यूपीएसआरटीसीएचक्यू ट्रिवटर पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed