अब संगीत सोम बदलवाना चाहते हैं मुजफ्फरनगर का नाम, दिया ये सुझाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय देश में नाम बदलने की बयार चल रही है। हाल ही में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। कई और स्थानों के नाम बदलने की बातें हो रही हैं। नाम बदलने को लेकर नेताओं के बयान भी लगातार आ रहे हैं।
इसी क्रम में सरधना से बीजेपी के विधायक संगीत सोम का भी बयान आया है। संगीत का कहना है कि मुगलों ने यहां की संस्कृति को मिटाने का काम काम किया है। खास तौर से हिंदुत्व को मिटाने का काम किया है।
सोम का कहना है कि हम उस संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। बीजेपी उस पर आगे बढ़ेगी। वे कहते हैं कि अभी तो बहुत से शहरों के नाम बदले जाने हैं। मुजफ्फरनगर का नाम बदला जाना है।
मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने की मांग लोग पहले से कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर नाम एक नवाब मुजफ्फर अली ने किया था। लोगों की सदियों से डिमांड है कि इसका नाम लक्ष्मी नगर किया जाए।
Abhi to bahut shehron ke naam badle jaane hain.Muzaffarnagar ka naam badla jana hai.Muzaffarnagar ka naam Laxminagar logon ki pehle se maang hai.Muzaffarnagar naam ek nawab Muzaffar Ali ne kiya tha.Logon ki sadion se demand hai ki iska naam Laxminagar kiya jaaye: Sangeet Som, BJP pic.twitter.com/jOi4cLuww9
— ANI UP (@ANINewsUP) November 9, 2018