फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now mobile application will help in centre decision

अब मोबाइल एप से निर्धारित होंगे परीक्षा केंद्र 

Wed, 17 May 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
now mobile application will help in centre decision
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 2018 में होने वाली इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण मोबाइल एप केजरिए होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मोबाइल एप तैयार कर लिया है। सभी प्रधानाचार्यों को इसका इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य जैसे ही इस एप में लॉगिन करेंगे सेंटर की जगह और दूरी परिषद के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन अभी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन अगले साल होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, शासन की मंशा है कि परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया से निर्धारित किए जाए। इसी उद्देश्य से यह मोबाइल एप तैयार किया गया है। यह परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जनपदों के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दें कि वे इस ‘दूरी निर्धारण’ संबंधी मोबाइल एप को बोर्ड की वेबसाइट से अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर लें। इसके बाद प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के प्रांगण में जैसे ही इस मोबाइल एप को निर्देशानुसार सक्रिय करेंगे, तत्काल उनके विद्यालय की लोकेशन परिषद की वेबसाइट पर खुद ही दर्ज हो जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस श्रवण यादव ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन तरीके से करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed