फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now Korea is afraid of us : Deepika

अब तो कोरिया भी हमसे डरती है : दीपिका

Sat, 17 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now Korea is afraid of us : Deepika
इसी साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली अर्जुन अवार्डी दीपिका कुमारी बताती हैं कि तीरंदाजी में भारतीय टीम लगातार बेहतर कर रही है। अब भारत के तीरंदाजों के बाणों से कोरिया की टीम भी डरती है।
विज्ञापन


रांची निवासी दीपिका का कहना है कि देश में तीरंदाजों को बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्हें सही डाइट दी जानी चाहिए। प्रदेश स्तर पर तीरंदाजों को सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करना पड़ता है। ओलंपिक खेलने के अनुभव के बारे में दीपिका बताती हैं कि मैं खुश तो जरूर थी। लेकिन, उस पल को इंज्वॉय नहीं कर पाई।
विज्ञापन


पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। दीपिका ने कहा कि हमें विदेशी कोच की कोई जरूरत नहीं है। देश में ही कई अच्छे कोच हैं। इन्हीं कोचों ने तीरंदाजों की फौज तैयार की है। परिवार के बारे में दीपिका बताती हैं कि पिता टेंपो ड्राइवर है और माता नर्स हैं। विदेश वातावरण के बारे में दीपिका ने कहा कि भारत से विदेशों का वातावरण बिल्कुल अलग होता है। वहां हवा अगले पल कहां से चलेगी, पता ही नहीं होता। लेकिन ये माइंड गेम है। लक्ष्य पर ध्यान हो तो, कहीं पर भी निशाना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed