फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now desi sharab supply in tetra pack

टेट्रा पैक से अवैध शराब की तस्करी रोकने की तैयारी

Sat, 07 Aug 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
now desi sharab supply in tetra pack
पव्वे की जगह टेट्रा पैक में मिलेगी देसी शराब
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी विभाग शराब तस्करों को चौतरफा घेरने की तैयारी कर रहा है। अब ‘टेट्रा पैक’ के माध्यम से प्रोडक्शन से जुड़े उनके ‘चक्रव्यूह’ को भेदने की तैयार है। खासबात यह है कि पर्यावरण के लिहाज से भी इस नई व्यवस्था को कारगर माना जा रहा है।
जनपद में हर महीने देसी शराब की बड़ी खपत होती है। करीब 10 लाख लीटर देसी शराब की यहां सप्लाई की जाती है। जनपद की दौराला डिस्टलरी के अलावा वेव अलीगढ़, सिंभावली हापुड़ और मंसूरपुर से शराब की सप्लाई होती है। पिछले दिनों प्रदेश में कई जगह अवैध देसी शराब के खेल का भंडाफोड़ हुआ। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पव्वों के रूप में मिलने वाली देसी शराब की पैकिंग की नकल करना आसान होता है। इसलिए देसी शराब भी टेट्रा पैक में उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

---
हर महीने सप्लाई होगे 50 लाख टेट्रा पैक
जनपद की बात करें तो हर महीने 10 लाख लीटर देसी शराब की यहां खपत है। वर्तमान में 50 लाख पव्वे सप्लाई किए जा रहे हैं। इसमें कुछ मात्रा ‘टेट्रा पैक’ की भी बताई गई है। शासन के निर्देश हैं कि पव्वों का प्रयोग खत्म कर टेट्रा पैक को ही बढ़ावा दिया जाए। संभावना है कि जल्द ही हर महीने करीब 50 लाख ‘टेट्रा पैक’ जनपद में सप्लाई होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर तरीकों को विफल करते रहे हैं तस्कर
अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जो भी तरीके अपनाए गए, उन्हें तस्करों ने फेल किया है। पेटी के ऊपर बार कोड और पव्वों के ऊपर क्यूआर कोड लगाए गए, लेकिन यह भी नकली बनने लगे। खाली पव्वों से लेकर कंपनी के रैपर व क्यूआर कोड जुटाना तस्करों के लिए आसान भी रहा।
--
देशी शराब टेट्रा पैक के माध्यम से बाजार में उतारने की तैयारी है। संभावना है कि इससे अवैध रूप से शराब की बिक्री पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा।
-आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed