फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Northwest winds provide relief from smog in western UP

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने स्मॉग से दी राहत, 48 घंटे में तेजी से सुधरी वायु की गुणवत्ता, खिली सुनहरी धूप

Mon, 18 Nov 2019 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Nov 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Northwest winds provide relief from smog in western UP
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दो दिन से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने एनसीआर समेत मेरठ के लोगों को भी स्मॉग से राहत दी है। रविवार को करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उन्होंने खतरनाक स्तर पर चल रहे स्मॉग को मानक के आसपास ला दिया। दो दिन के अंदर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 से 157 तक आ गया। सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही और तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से स्मॉग का असर इतना बढ़ गया था कि दो दिन स्कूलों को भी बंद करना पड़ा। लेकिन शनिवार को हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। वहीं रविवार को सुबह से ही हवा करीब 22 किमी प्रति घंटे की गति से चली। इसने वायु प्रदूषण को काफी हद तक खत्म कर दिया।
विज्ञापन


मेरठ का एक्यूआई 157 पर आ गया। हवा चलने से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा की भी हवा में सुधार आया है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 और न्यूनतम 31 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्तियां भी देती हैं प्रदूषण का संकेत
मेरठ। वातावरण में बनने वाले गैस चेंबर हमें खतरनाक रास्ते पर ले जा रहे हैं, लेकिन कुछ चीजे ऐसी भी हैं जो हमें पहले से ही संकेत दे देती हैं कि प्रदूषण नुकसानदायक स्तर पर पहुंच चुका है।

जिला विज्ञान क्लब से समन्वयक दीपक शर्मा बताते हैं कि पत्तियों पर प्रदूषण के प्रभाव को समझने के लिए दो स्थानों पर लगे अमरूद और जामुन के पेड़ की पत्तियों का अध्ययन किया गया। जिसमें पाया कि बाईपास पर अमरूद की पत्तियों पर कार्बन पार्टिकल बहुत ज्यादा मात्रा में पाए गए, जबकि जागृति विहार के सेक्टर 9 में कार्बन पार्टिकल न के बराबर हैं। इससे साफ  है कि जागृति विहार में प्रदूषण कम और बाईपास पर ज्यादा है।

अमरूद, जामुन, कनेर और भांग आदि की पत्तियां इतनी संवेदनशील होती हैं कि सबसे पहले कार्बन पार्टिकल उनके ऊपर जम जाते हैं। ये बेजुबान पत्तियां अपनी भाषा में बता देती हैं कि अब वायु सांस लेने लायक नहीं बची है। फेफड़ों में स्थित वायु को साफ  करने वाले 20 हजार चेंबर धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं, जिससे सांस लेने में भी तकलीफ  होने लगती हैं।

दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे से ऊपर रही। सोमवार को यह 10 के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार सुबह के समय हल्का स्मॉग रहने की आशंका है।  -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईएफएसआर 

िन और रात में पेट्रोलिंग टीम निगरानी कर रही है। जहां भी प्रतिबंधित ईधन जलाया जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed