{"_id":"5c189341bdec22571f2ecb59","slug":"north-zone-chess-competition-starts-from-today-in-ccsu-campus-twelve-teams-participating","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में आज से शुरू होगा शह और मात का मुकाबला, भिड़ेंगे 16 विश्वविद्यालयों के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू में आज से शुरू होगा शह और मात का मुकाबला, भिड़ेंगे 16 विश्वविद्यालयों के दिग्गज
Tue, 18 Dec 2018 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
मेरठ चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय कैंपस में नार्थ जोन प्रतियोगिता के बाद मंगलवार से इंटर जोन यूनिवर्सिटी की शतरंज प्रतियोगिता शुरू होगी। सोमवार शाम तक 12 यूनिवर्सिटी टीमें कैंपस पहुंच गईं। 18 दिसंबर से चलने वाली ये प्रतियोगिता 20 दिसंबर को समाप्त होगी। इसमें उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम से चार-चार टीमें प्रतिभाग करेंगी। सोमवार को विश्वविद्यालय में कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र में एमडी विश्वविद्यालय, रोहतक, दिल्ली विश्वविद्यालय, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली की टीमें हैं। पश्चिमी क्षेत्र में सावित्री बाई फूले पुणे विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय, एसजी अमरावती विश्वविद्यालय और एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय की टीमें शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
दक्षिण क्षेत्र में मद्रास विश्वविद्यालय चेन्नई, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई, उसमानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, एनआईटी श्रीनिवासनगर, कर्नाटक की टीमें हैं। पूरब क्षेत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय, जादवपुर, कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय और बीएचयू वाराणसी की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
मैनेजर मीटिंग में मुख्य अतिथि प्रो. बीरपाल सिंह चीफ प्रॉक्टर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा नामित पर्येक्षक डॉ. नीता बंदोउपाध्याय, कल्यानी विश्वविद्यालय, कल्यानी पश्चिमी बंगाल, चीफ आरबीटर एके रायजादा, डॉ. डीसी मौर्य, राजकुमार, डॉ. पवन कुमार, भीष्म सिंह, अवधेष कुमार सिंह, डॉ. ओमपाल, डॉ. शशि भारती मौजूद रहे।