फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   non affiliation school running freqently

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल

Sat, 03 Aug 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
non affiliation school running freqently
सरूरपुर क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी
विज्ञापन

मोहम्मद शाह आलम
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। जिन स्कूलों के पास मान्यता नहीं हैं वे बच्चों का दाखिला तो करा लेते हैं मगर रिजल्ट दूसरे स्कूलों के नाम का जारी करते हैं। वहीं,शिक्षा विभाग इस ओर से अंजान बना हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी अफसरों और शिक्षा विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गैर मान्यता प्राप्त इस खेल से अभिभावक अनभिज्ञ हैं। इससे छात्रों का भविष्य अंधकार में फंसता दिख रहा है।
विकास खंड सरूरपुर क्षेत्र में तीस से ज्यादा गैर मान्यता स्कूल प्राइमरी और जूनियर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। उन स्कूलों की दुकान भी ठीकठाक चल रही है जो प्राइमरी की मान्यता लेकर जूनियर, आठवीं की मान्यता लेकर हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। गैर मान्यता स्कूल के विद्यार्थियों का अटैचमेंट मान्यता प्राप्त स्कूल से कराया जा रहा है। एक दर्जन से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्कूल बिना मान्यता वाले स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को अपने संस्थान की मार्कशीट बांट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का रिजल्ट देखकर मालूम पड़ा कि विद्यालय उनसे करीब दस से पंद्रह किलोमीटर दूर हैं। जिस स्कूल में बच्चों का पंजीकरण है उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। सूत्रों की माने तो मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालक प्राइमरी और जूनियर में अच्छे नंबरों से पास कराने की गारंटी लेकर दाखिले से रिजल्ट मिलने तक मोटी फीस वसूल रहे हैं। अभिभावक भी एक बार फंसने के बाद पूरे साल आर्थिक शोषण को मजबूर होते हैं। आधा सत्र बीतने के बाद उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चलता है मगर साल बर्बाद होने के डर से सहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

अमान्य विद्यालयों की सूची
1. ऋषि दयानंद आर्य प्रा. वि. विद्यालय पथौली
2. सीसीएस पब्लिक स्कूल पथौली
3. उज्ज्वल पब्लिक स्कूल करनावल
4. टीएसआरआई पब्लिक स्कूल करनावल
5. ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल खिवाई
6. जेबी पब्लिक स्कूल भूनी
7. आचार्य पब्लिक स्कूल भूनी
8. आदर्श पब्लिक स्कूल मैनापूठी
9. आरके पब्लिक स्कूल हर्रा
10. ज्ञान सागर स्कूल दबथुवा
11. न्यू बाल सदन दबथुवा
12. होली चाइल्ड एकेडमी खिर्वा
13. शिवम बाल शिक्षा निकेतन मुल्हैड़ा
14. चन्द्र प्रभु एकेडमी मुल्हैड़ा
15. एसएस पब्लिक स्कूल मुल्हैड़ा
16. सरस्वती शिक्षा निकेतन मुल्हैड़ा
17. आइडियल चिल्ड्रन एकेडमी मुल्हैड़ा
18. भवरकली निकेतन पब्लिक स्कूल बपारसी
19. शिव शक्ति विद्या मंदिर बपारसी
20. सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल बपारसी
21. सरस्वती शिशु मंदिर गोटका
22. आदर्श बाल विद्या मंदिर पांचली बुजुर्ग
23. कमल पब्लिक स्कूल पांचली बुजुर्ग
24. चौधरी खलील खां इंटर स्कूल पांचली बुजुर्ग
25. इंडियन पब्लिक स्कूल पांचली बुजुर्ग
26. विशाल मॉडर्न पब्लिक स्कूल नानू
27. सरस्वती ज्ञान मंदिर छुर
28. डीएवी पब्लिक स्कूल छुर
क्षेत्र में बिना मान्यता और अटैचमेंट के मामले संज्ञान में आए हैं। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा चुकी है। क्षेत्र के अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -उदित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, सरूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed