फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nomination for village development bank repersentive election

ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव के लिए नामांकन

Thu, 27 Aug 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
nomination for village development bank repersentive election
ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/दौराला। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव में चार लोगों ने पर्चे दाखिल किए। चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव में ब्लॉक सभागार में नामांकन प्रक्रिया की गई। जिसमें नरेंद्र चौधरी, चीकू बढ़ला, कुंवरपाल प्रधान, मनोज शास्त्री ने पर्चे दाखिल किए। वहीं, 27 अगस्त को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी तथा 28 अगस्त को नामांकन वापसी होगी। वहीं, एक सितंबर को मतदान होगा। नामांकन के चलते सुबह से ही ब्लॉक परिसर में भीड़ रही। उधर, सरधना में ग्रामीण भूमि विकास बैंक के चुनाव के लिए नामांकन हेतु दौराला निवासी हरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उनके खिलाफ कोई अन्य पर्चा नहीं भरे जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा, अशोक प्रधान झिटकरी, रवि पूनिया, गौरव कुमार, सुभाष शर्मा, भरत मुदित एवं राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed