फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   noida sahibabad swimmers champion

तैराकी प्रतियोगिता : नोएड़ा और साहिबााद के साहिबाबाद के तैराकों का जलवा

Tue, 15 Oct 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
noida sahibabad swimmers champion
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम तैराकी प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न आयु वर्ग में 32 इवेेंट हुए। नोएडा ने 20 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। साहिबाबाद ने 6 स्वर्ण जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 134 स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानाचार्य विनीत सूद ने बताया कि मंगलवार को समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विपिन छोकर, दिवाकर चौधरी, अनिल शर्मा, मनोज गौड़, प्रदीप जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

400 और 100 मीटर के विजेता
400 मीटर व्यक्तिगत मिडले अंडर 19 बालक वर्ग में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन गुप्ता प्रथम, खेतान स्कूल साहिबाबाद के उदय तुल्सयान द्वितीय, एपीजे स्कूल नोएडा के आंतरिक दत्त तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डीपीएस नोएडा की नव्या सिंघल प्रथम, लिटिल स्कॉलर नैनीताल की श्रेया चौहान द्वितीय, ईकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की आलिया रस्तोगी तृतीय रहीं। 100 मीटर फ्री स्टाइल अंडर-11 बालक वर्ग में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के समर्थ खटाना प्रथम, सोमेरवेली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के शिवांश मिश्रा द्वितीय, जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा के नैतिक तृतीय रहे। फ्री स्टाइल अंडर-11 बालिका वर्ग में डीएवी स्कूल साहिबाबाद की प्रियांशी प्रथम, डीपीएस नोएडा की हुनर चोपड़ा द्वितीय, सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम की मिशेल उमरेल तृतीय रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग में स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा के कबीर प्रथम, डीएवी साहिबाबाद के ह्रदय चिकारा द्वितीय, निर्मला कोन्वेन्ट स्कूल नैनीताल के प्रभाव सिंह डपोला तृतीय रहे। अंडर -14 बालिका वर्ग में बाल भारती स्कूल नोएडा की मान्या बिष्ट प्रथम, डीएवी साहिबाबाद की अनशिता द्वितीय, डीपीएस नोएडा की श्रेया सुराना तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में लोटस वेली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के साहिल पंजवानी प्रथम, स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा के उदान्ता जैन द्वितीय, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के द्रुव पाण्डेय तृतीय रहे। अंडर-17 बालिक वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की दिशा प्रथम, स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा की निहारा सहानी द्वितीय, डीपीएस नोएडा की आरूषी सिंह तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी साहिबाबाद के रिश्यांत सिंह प्रथम, लोटसवेली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की शाश्वत चौबे द्वितीय, खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के मोहनीश सिंह तृतीय रहे। अंडर-19 बालिक वर्ग में डीपीएस नोएडा की तेजल प्रथम, डीएलएफ स्कूल साहिबाबाद की मान्या मेहता द्वितीय, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की संजामी अरोड़ा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर में इन्होंने मारी बाजी
50 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर-11 बालक वर्ग में डीपीएस इंदिरापुरम के अनरव प्रथम, डीपीएस ग्रेटर नोएडा के शौर्य द्वितीय, डीपीएस नोएडा के देव वत्स तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डीएवी साहिबाबाद की प्रियांशी प्रथम, सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम की मिशेल उमरेल द्वितीय, डीपीएस नोएडा की हुनर चोपड़ा तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में स्टेप बाई स्टेप नोएडा के कबीर प्रथम, डीएलएफ साहिबाबाद के अर्थव खरे द्वितीय, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के सोमिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा की सुहानी प्रथम, बाल भारती नोएडा की मान्या बिष्ट द्वितीय, डीएवी साहिबाबाद की अंशिता तृतीय रही। अंडर- 17 बालक वर्ग में डीएवी साहिबाबाद के मानव वर्मा प्रथम, स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा के आर्यननाथ द्वितीय, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के गर्व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की आर्य सिंह प्रथम, देहरादून स्कूल गाजियाबाद की निधि द्वितीय, डीपीएस इंदिरापुरम की मनसविनी सिंह तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में लोटस वेली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के शाश्वत चौबे प्रथम, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के शादलु सिंह, लिटिल स्कोलर नैनीताल के अभय चौधरी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डीपीएस नोएडा की आलिया प्रथम, डीपीएस इंदिरापुरम की शृष्टिी रावत द्वितीय, खेतान स्कूल साहिबाबाद की श्रेया सुभाष तृतीय रहीं।

इनका भी रहा जलवा
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-14 बालक वर्ग में डीएलएफ स्कूल साहिबाबाद की तनमय सिंह प्रथम, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के मंथन चावला द्वितीय, फादर ऐगनल स्कूल नोएडा के आमोग शर्मा तृतीय रहे। अंडर -14 बालिका वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की तृष्णा वागमारे, शिव नादर स्कूल नोएडा की माधवी द्वितीय, लोटस वेली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की सृष्टि तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed