{"_id":"5f2480028ebc3e63dc76583a","slug":"no-statement-of-driver-and-servent-recorded-in-hariom-anand-episode-meerut-news-mrt4940811177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिओम आंनद प्रकरण में चालक और नौकर के बयान दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिओम आंनद प्रकरण में चालक और नौकर के बयान दर्ज नहीं
विज्ञापन
हरिओम आनंद प्रकरण में चालक और नौकर के बयान दर्ज नहीं
मेरठ। हरिओम आनंद प्रकरण में आनंद परिवार के चालक एवं नौकर शुक्रवार को बयान दर्ज कराने नौचंदी थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने व्यापारी के अपहरण हो जाने के चलते व्यस्तता की जानकारी देकर उन्हें लौटा दिया। वहीं, सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन और शेयर धारकों ने दस्तावेज थाने भिजवा दिए हैं।
आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद ने बीती 27 जून को सल्फास खाकर जान दे दी थी। इस प्रकरण में नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए नौचंदी पुलिस आनंद परिवार और उनसे जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है। मानसी आनंद ने पुलिस को लिखित में बयान दे दिए हैं। आनंद परिवार का करीबी बताया जाने वाला चालक इकरामुद्दीन उर्फ सोनू और नौकर ऋषिपाल बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को नौचंदी थाने पहुंचे। पुलिस ने बयान लेने में असमर्थता जताते हुए उन्हें शनिवार को बुलाया। पुलिस एक व्यापारी के अपहरण की सूचना पाकर उसकी तलाश में लगी हुई थी। विवेचक रामसजीवन यादव का कहना है कि आनंद परिवार से जुड़े सभी लोगों के बयान आवश्यक हैं। ऋषिपाल हरिओम आनंद का करीबी बताया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद ऋषिपाल ही उनकी देखरेख करता था।
डॉ. अतुल कृष्ण और शेयरधारकों ने दस्तावेज भेजे
पुलिस के अनुसार इकरामुद्दीन उर्फ सोनू और ऋषिपाल के बाद आनंद परिवार से जुड़े दो और लोग नौचंदी थाने आए थे परंतु उनके भी बयान दर्ज नहीं हो सके। विवेचक वरुण शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी बनाए डॉ. अतुल कृष्ण ने भी थाने में दस्तावेज भेजे हैं। पीड़ित परिवार के बयान होने के बाद डॉ. अतुल कृष्ण एवं आनंद हॉस्पिटल के शेयरधारकों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हालांकि शेयरधारकों ने भी दस्तावेज थाने भिजवा दिए हैं।