फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine year old missing girl dead body found in a drain in Meerut

यूपी: दो दिन से लापता नौ साल की मासूम का शव नाले में पड़ा मिला, अपहरण के बाद दुष्कर्म की आशंका

Thu, 06 Jun 2019 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Nine year old missing girl dead body found in a drain in  Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ से सटे खरखौदा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुवार सुबह एक नौ साल की मासूम बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला। लोगों ने तुरंत डायल 100 को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को नाले से निकालकर जांच पड़ताल की। बच्ची दो दिन से लापता चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी नौ साल की बालिका मंगलवार शाम से लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया और बिजली बंबा चौकी पर इसकी तहरीर दी। वहीं गुरुवार सुबह बच्ची का शव माधवपुरम के जंगल के नजदीक गंदे नाले में कपड़े में लिपटा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर चौकी पर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को ही बच्ची के अपहरण व अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस उसी वक्त कार्रवाई करती तो बच्ची की जान बच सकती थी। 

पुलिस के मुताबिक बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं बच्ची के परिजन मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed