फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine patients including newborn beat Corona

नवजात समेत नौ और मरीजों ने कोरोना को हराया

Tue, 19 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nine patients including newborn beat Corona
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें चार महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। एक महिला गाजियाबाद की है। सोमवार को दिल्ली रोड आरकेपुरम निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें चांदनी शर्मा, विमल शर्मा, उनकी बच्ची अविषा शर्मा, 19 दिन का बेटा कृष्णा और एसके शर्मा शामिल हैं। गल्ले वाली गली निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य मिस्बा और रिहान के साथ गाजियाबाद के कौशांबी निवासी रूबी पाल को भी घर भेज दिया गया। इनमें दो महिलाएं ऐसी थीं, जो बच्चों को जन्म देने के बाद कोरोना पॉजिटिव आईं थीं। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि गाजियाबाद की महिला का सुरक्षित तरीके से यहीं ऑपरेशन हुआ था। श्याम नगर के रहने वाले अमजद खान को भी छुट्टी दी गई, उनका त्वचा प्रत्यारोपण होना था। सभी मरीजों ने डॉक्टरों की मेहनत, लगन और हिम्मत की दाद दी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed