फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine ladies went on a city tour

Meerut News: नगर भ्रमण पर निकली नौ देवियां

Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Nine ladies went on a city tour
मेरठ। श्रीकृष्ण मित्र सेवा समिति भाटवाड़ा के तत्वावधान में 103वीं मां दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का 250 स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। 21 घंटे की निर्बाध शोभायात्रा भाटवाड़ा से आरंभ हुई। बुढ़ाना गेट से स्वागत कार्यक्रम आरंभ हुए। लोगों ने रतजगा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाटवाड़ा मंदिर से नौ रथों पर नौ देवी नगर भ्रमण पर निकाली। यात्रा आयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। दशहरे के अगले दिन परंपरा अनुसार शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर को देशी विदेशी फूलों से सजाया गया। यात्रा में दिल्ली, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के 8 बैंडों ने सुंदर प्रस्तुति दी। यात्रा में गदर-2 मूवी का सीन झांकी के रूप में दिखाया गया। मां वैष्णो देवी और भोले बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

यात्रा में 46 डोलों को शामिल किया गया। यात्रा का बुढ़ाना गेट, गढ़ रोड, सूरजकुंड, गांधी आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, मुकेश सिंघल, कांता कर्दम, नुपूर जौहरी, पीयूष शास्त्री, अश्वनी कुमार, कमलदत्त शर्मा, मयूर, अपार मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed