फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: Bjp announced candidates on many seats

Nikay Chunav: शामली से अरविंद संगल होंगे भाजपा के प्रत्याशी, मुजफ्फरनगर शहर सीट से मीनाक्षी पर दांव

Sun, 16 Apr 2023 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Apr 2023 03:50 PM IST
सार

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम खोल दिए हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Bjp announced candidates on many seats
Kavita Saint, vipin Kumar garg - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाजपा ने जिले की दोनों पालिकाओं के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।  शहर सीट से गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप और खतौली से उमेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


गौरव स्वरूप इससे पहले समाजवादी पार्टी से विधानसभा के दो चुनाव लड़ चुके थे। विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट नहीं मिलने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे। अपनी पत्नी को वह टिकट दिलाने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने उमेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। उमेश कुमार एक बार सभासद निर्वाचित हुए थे,  पूर्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद संगल होंगे शामली सीट से भाजपा के उम्मीदवार
-कांधला से नरेश सैनी और कैराना से सेठपाल को मौका
शामली में भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जिले की तीनों नगरपालिका के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिसमें शामली से अरविंद संगल को टिकट मिला है। वह 2012 में भी चेयरमैन रह चुके हैं। 2017 के चुनाव में उनकी पत्नी चुनाव लड़ी थी, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा कांधला से नरेश सैनी और कैराना से सेठपाल को टिकट दिया गया है। नरेश सैनी 5 बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी जीत हासिल नहीं हुई।

सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद को छोड़कर भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में के प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम के 70 वार्डों पर पार्षद के पद के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

भाजपा ने देवबंद नगर पालिका से विपिन कुमार, नकुड़ से शिव कुमार गुप्ता, गंगोह से कविता सैनी, सरसावा से वर्षा मोघा खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है। 

इसके अलावा नगर पंचायत अंबेहटा पीर से सपना रोहिला, नानौता से अल्का शर्मा, बेहट से संजीव कर्णवाल, सुल्तानपुर चिलकाना से फूल्लो, तीतरो से देवराज गुर्जर, रामपुर मनिहारान से सुशील देवी जाटव, छुटमलपुर से मंजू शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा नगर निगम के 70 वार्डों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

देवबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार गर्ग देवबंद के रेलवे रोड स्थित शिव शक्ति विहार कॉलोनी के निवासी हैं। विपिन गर्ग वर्तमान में नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं। वह बिजनेसमैन है। उन्होंने ग्रेजुएट तक शिक्षा ग्रहण की है। उनकी उम्र 45 साल है।

कांग्रेस ने भी खोले पत्ते, प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने भी नगर निकाय चुनाव को लेकर पत्ते खोल दिए। कांग्रेस ने तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत पद पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिनकी सूची रविवार को जारी कर दी गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने नगर पालिका परिषद देववबंद से नौशाद, नगर पालिका नकुड़ से काजी असद मसूद, नगर पालिका गंगोह से शाजहां बेगम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, नगर पंचायत अंबेहटा पीर जुबेरिया, नगर पंचायत तीतरो से नसीमा खान, नगर पंचायत छुटमलपुर से अब्दुल हसीब, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान से संतलेज, नगर पालिका सरसावा से पुनीता को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed