फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay chunav 2017: administration Alerts, if the environment is spoiled, it will be sent to jail

निकाय चुनाव 2017: प्रशासन अलर्ट, माहौल बिगाड़ा तो भेजा जाएगा जेल

Wed, 22 Nov 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Nikay chunav 2017: administration Alerts, if the environment is spoiled, it will be sent to jail
एसएसपी मंजिल सैनी

मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है और शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कहा है कि यदि किसी ने चुनाव बिगाड़ने की कोशिश की या मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


16 नगर निकायों के लिए आज यानी बुधवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम तथा नगर पंचायत व पालिका क्षेत्र में बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए मंगलवार देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी थीं। सभी मतदान केंद्र पुलिस फोर्स के हवाले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : निकाय चुनाव: प्रथम चरण के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा सांसद ने डाला वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 कंट्रोल रूम, यूपी 100 पुलिस 
पुलिस लाइन में मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा चुनाव सेल में भी अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर कोई भी सूचना के बाद मोबाइल टीम, क्यूआरटी मौके पर पहुंचकर सीओ को रिपोर्ट देंगी। 58 यूपी 100 की गाड़ियों का रूट वही रहेगा जो पहले से चल रहा है। लेकिन कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर वह मतदान केंद्र तक पहुंचकर अफसरों को जानकारी देंगी।
 
पुलिस/पीएसी/सीपीएमएफ
मतदान कराने के लिए 4 एएसपी, 13 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 31 थाना प्रभारी, 850 दरोगा, 200 एचसीपी, 4 हजार सिपाही, 3700 होमगार्ड, पांच कंपनी पीएसी/आरआरएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। किठौर, मवाना, सरधना और करनावल में पैरा मिलिट्री फोर्स व्यवस्था संभालेगी। एक कंपनी फोर्स रिजर्व में रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed