निगम के दस्ते ने तोड़ी अवैध दुकानें, सभी दुकानों को जेसीबी से गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुल स्थित आबू नाले के ऊपर तिब्बती नाम के बाजार में लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली थीं। इन दुकानों का मामला हाईकोर्ट में चला गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद से ही निगम प्रशासन अवैध दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुटा था। बृहस्पतिवार को निगम दस्ते ने पुलिस फोर्स दुकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह देखकर दुकानदार और उनके परिजनों ने टीम का विरोध किया। एक दुकानदार दुकान के अंदर से नहीं निकला तो उसे इंस्पेक्टर लाल कुर्ती पकड़कर बाहर लाए।
दुकानदारों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। करीब दो घंटे अभियान चलाने के बाद निगम दस्ता लौट गया। निगम टीम में संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, कर निरीक्षण अधिकारी दिनेश यादव, अधिशासी अभियंता एके सिंह, कर अधीक्षक नरेश सिवालिया, लेखपाल कुंवरपाल और राजकुमार आदि मौजूद रहे।