अफसार को लेकर मेरठ पहुंची NIA, मोबाइल-बैग बरामद, सामने आया IS से जुड़ने का कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में आईएस के जुडे़ संदिग्ध लोगों की कुंडली सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं। शनिवार को एनआईए ने मुंडाली के जिसोरा व अजराड़ा गांव में छापेमारी की। संदिग्ध अफसार को साथ लेकर एनआईए ने अजराड़ा से एक मोबाइल फोन और बैग बरामद किया। इस बरामदगी के बाद टीम उसको लेकर वापस लौट गई।
एनआईए की टीम शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अफसार को साथ लेकर मुंडाली थाने पहुंची। जहां से एसआई कामिल व पुलिस टीम लेकर जिसोरा गांव में अफसार के घर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। एनआईए की टीम ने अफसार का घर खंगालना शुरू कर दिया। बताया गया कि एनआईए को एक बैग बरामद करना था, जिसमें अफसार का मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध सामान था। अफसार के घर से बैग नहीं मिला। पूछताछ में सामने आया कि अफसार अपने मामा इरफान उर्फ कलवा के घर अजराड़ा गांव में गया था, जहां पर उसका बैग है। उसके बाद एनआईए और पुलिस टीम अफसार को लेकर अजराड़ा में पहुंची। जहां से उसका बैग बरामद किया। जिसको लेकर एनआईए वापस लौट गई। बैग में क्या संदिग्ध सामान था, इसके बारे में सिर्फ एनआईए के अधिकारियों को पता है।
साकिब के जरिये पहुंची एनआईए
26 दिसंबर को आतंकी इनपुट मिलने पर एनआईए और एटीएस ने मेरठ, हापुड़, अमरोहा समेत 17 जनपदों में छापेमारी की थी। हापुड़ के सिंधावली थानाक्षेत्र के वैठ गांव निवासी साकिब को एनआईए ने गिरफ्तार किया था, जोकि आईएस के एजेंटों को हथियार सप्लाई करता था। साकिब के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें राधना के नईम और जिसोरा के अफसार की जानकारी मिली। एनआईए ने अफसार को सात जनवरी को नोटिस दिया था, जिसके चलते उसके परिजन खुद ही अफसार को एनआईए को सौंप आए थे। अफसार का मोबाइल व बैग बरामद करने के लिए एनआईए ने जिसोरा और फिर अजराड़ा में छापेमारी की।
पिपलेड़ा के मदरसे में पढ़ाता था अफसार
अफसार के परिजनों ने बताया कि अफसार के पांच भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। अफसार डासना मसूरी के पास पिपलेड़ा गांव में स्थित मदरसे में पढ़ाता है। अफसार की दो बहनों की शादी वैठ गांव में हुई थी, जहां साकिब मदरसे में पढ़ाता था। परिजनों ने बताया कि साकिब अफसार के घर पर एक शादी में चार माह पूर्व आया था। उन्होंने अफसार को बेकसूर बताया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/