मौत का हाईवे बना एनएच-58, निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार छीन रही जिंदगियां, ये रहे आंकड़े
- ढाई साल में 116 हादसे, 7 मौत, फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह
- एचएच 58 पर निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के चलते हो रहे हादसे
- निर्माण कार्य कर रही कंपनी लापरवाही से कर रही कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएच-58 पर निर्माण कार्य चलते हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन काम अब तक अधूरा है। कार्य की धीमी रफ्तार के चलते यहां आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बीते ढाई साल में इस सड़क पर करीब 116 हादसे हुए, जिनमें 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 79 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
एनएच-58 पर कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। काम का जिम्मा कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। कार्य के नाम पर कभी भी कहीं से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। हाईवे पर जगह-जगह सीमेंट के बैरियर लगा रखे हैं, लेकिन कहीं भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। हाईवे पर कहीं भी हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में और कोहरे के कारण वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
मोदीपुरम में सर्विस रोड पर सबसे ज्यादा हाईवे
निर्माण कार्य के चलते मोदीपुरम में हाईवे के ट्रैफिक को भी सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी सर्विस रोड पर हुए हादसे में दुल्हैड़ा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर गाथा: स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह है राजा रघुनाथ महल, मुगल शासकों ने ध्वस्त किया था दुर्गा मंदिर
यहां चल रहा निर्माण कार्य
पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण
दादरी हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण
रायपुर नंगली में अंडरपास का निर्माण
मुजफ्फरनगर भैंसी कट पर ओवरब्रिज का निर्माण
कंकरखेड़ा बाईपास पर अंडर पास का निर्माण
सिवाया में सर्विस रोड का निर्माण
पचपेड़ा में ओवरब्रिज का निर्माण
माह दुर्घटना मौत घायल
नवंबर 38 2 24
दिसंबर 51 2 27
जनवरी 27 3 28
जनवरी का आंकड़ा 19 जनवरी तक है।
मार्च तक पूरा होगा काम
कंपनी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ कार्य फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा। शेष कार्य पूरा होने में मार्च तक का समय लगेगा। सड़क में कुछ जगह पर गड्ढों की शिकायत मिली है, जिन्हें भरवाया जाएगा। - वरुण चारी, मैनेजर टेक्निकल एनएचएआई
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/