फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newly married woman hanged herself on the third day of marriage in muzagffarnagar

नवविवाहिता ने शादी के तीसरे दिन ही फांसी लगाकर दी जान, ड्रेसिंग टेबल पर लिपस्टिक से लिखकर छोड़ा संदेश 

Thu, 02 Jul 2020 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2020 12:51 AM IST
सार

- दो दिन पूर्व हुई थी शादी, कमरा बंद कर पंखे से लगाई फांसी

विज्ञापन
Newly married woman hanged herself on the third day of marriage in muzagffarnagar
wedding - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुजफ्फरनगर  के चरथावल में दो दिन पूर्व दुल्हन बनकर ससुराल आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय पिता व अन्य परिजन ससुराल पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा के मोहल्ला शंकर पट्टी निवासी सचिन सैनी पुत्र शरणदास घर में ही टीवी रिपेयरिंग शॉप करता है। सचिन की शादी 29 जून को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नागौर निवासी नेहा से हुई थी। कोरोना वायरस के चलते सादगी से शादी की सभी रस्में हुईं, जिसके बाद उसी दिन शाम को नेहा दुल्हन बनकर कुटेसरा में सचिन के घर आ गई थी।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे नेहा पैरों में दर्द होने की बात कहकर कमरे में चली गई। वहीं से उसने अपने पिता को फोन कर ससुराल आने के लिए कहा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दोपहर के समय नेहा के पिता परिजनों के साथ कुटेसरा पहुंचे।

जब कमरे के बाहर  लगातार आवाज लगाने के बावजूद अंदर हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर पंखे से नेहा की लाश लटकी मिली। उसने अपने दुपट्टे से पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी।

नई-नवेली दुल्हन का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेजते हुए पति सचिन व ससुर -शरणदास को हिरासत में ले लिया। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि सचिन सैनी व उसके पिता शरण दास को हिरासत में ले लिया है। यदि मायके पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed