फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newly married woman found hanging, maternal side alleges murder

Meerut News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 06:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman found hanging, maternal side alleges murder
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के. ब्लाक में एक नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। शव के नाक और कान पर भी चोट के निशान हैं। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मेडिकल में मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मेडिकल पुलिस ने बीच-बचाव कराया। परिजनों ने बताया कि युवक की यह दूसरी शादी थी।
विज्ञापन

कसेरुखेड़ा की रहने वाली 32 वर्षीय निशा की शादी दो महीने पहले के. ब्लाक शास्त्रीनगर निवासी दीपक वर्मा के साथ हुई थी। दीपक वर्मा एक सरकारी बैंक में कैशियर है। बताया जाता है कि निशा काफी दिनों से घूमने के लिए अपने पति से कह रही थी लेकिन पति कहीं घुमाने नहीं ले जा रहा था। मायके वालों का आरोप है कि शाम को ससुर देवेंद्र की कॉल आई कि निशा की हालत खराब है। अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां से पता चला कि मेडिकल ले गए। यहां पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो निशा के जेठ से निशा के भाई और परिजनों की मारपीट हो गई। रात को परिजन नौचंदी थाने में एकत्र हो गए और आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटकाया है। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ससुराल पक्ष पर जेवर चोरी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed