फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   newly married woman committed sucide by hanging herself

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 05 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
newly married woman committed sucide by hanging herself
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर थानाक्षेत्र के रजपुरा गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, छह माह पूर्व संजय नगर कॉलोनी निवासी शिवानी का बहचौला निवासी संदीप चौहान से प्रेम विवाह हुआ था। संदीप नगीन प्रकाशन में मजदूरी का काम करता था। दंपती व संदीप की मां रजपुरा स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं। शादी के कुछ दिन बाद शिवानी व उसकी सास में तनातनी रहने लगी। इस दौरान कई बार आपस में झगड़ा भी हुआ। शुक्रवार शाम शिवानी व उसकी सास में साबुन को लेकर विवाद हुआ था। नवविवाहिता अपने कमरे में पहुंची और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के भाई व मां भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए संदीप व उसके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed