{"_id":"5df9c12b8ebc3e881f4dc025","slug":"newborn-girl-dead-body-found-wrapped-in-cloth-in-garbage-heap-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप
Wed, 18 Dec 2019 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शिवचरण ने बताया कि जिले में खत्ता रोड़ पर बिजलीघर के नजदीक आंगनवाड़ी केंद्र है। यहां पड़े कूड़े के ढेर में एक नवजात मासूम का शव कपड़े में लिपटा मिला। लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की जांच पड़ताल कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन