फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newborn baby found in unclaimed condition in bushes in shamli district

यूपी: झाड़ियों में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 

Sun, 07 Jul 2019 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby found in unclaimed condition in bushes in shamli district
पुलिस ने नवजात को अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली जिले में खेत में नलकूप के निकट झाड़ियों में लावारिस हालत में नवजात शिशु मिला है। नवजात बच्चे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शामली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी में रविवार सुबह करीब छह बजे गांव की महिला सीमा गांव के बाहर जंगल मे कूड़ा डालने जा रही थी। उसी दौरान उसे खेत में शिवकुमार के नलकूप के निकट किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने मौके परजाकर देखा कि खंभे के निकट झाड़ियों में नवजात शिशु रोता हुआ मिला। 
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 100 के साथ ही बाबरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को घर ले जाकर उसका उपचार कराने की इच्छा जताई, लेकिन पुलिस ने नवजात बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष नेमचंद तत्काल बच्चे को लेकर शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि गांव कैड़ी में खेत में नलकूप के निकट लावारिस हालत में नवजात बच्चा मिला था, जिसे तत्काल शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बच्चे की हालत ठीक बताई है। उधर, नवजात बच्चे को लेकर गांव और क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं रही। माना जा रहा है कि नवजात को कुछ समय पहले ही वहां रखा गया था।

नवजात बच्चे को लेने कई दंपत्ति पहुंचे
गांव कैड़ी में नवजात शिशु के लावारिस हालत में मिलने की सूचना बाबरी क्षेत्र में फैल गई। नवजात को गोद लेने के लिए पांच-छह दंपत्ति बाबरी थाने पहंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष के सामने बच्चे को गोद लेने का प्रस्ताव रखा। थानाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि बच्चे को गोद लेने प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। शामली अस्पताल पर भी कई दंपत्ति नवजात को गोद लेने के लिए पहुंचे थे।

जरा भी देर हो जाती तो कुत्ते नोंच देते 
कैड़ी गांव में जिस समय नवजात बच्चे को झाड़ियों के निकट महिला को देखा तो उसी समय दो कुत्ते भी पहुंच गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो गांव में घूमने वाले आवारा कुत्ते उसे नोंचकर खा सकते थे। समय रहते उसके रोने की आवाज सुनाई देने पर उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed