{"_id":"695608f6031a1f8e1e07407e","slug":"new-year-2026-cold-wave-intensifies-on-new-year-as-snowfall-in-hills-impacts-plains-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: नए साल के जश्न में ठंड का तड़का, पहाड़ों की बर्फबारी से शीतलहर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2026: नए साल के जश्न में ठंड का तड़का, पहाड़ों की बर्फबारी से शीतलहर तेज
Thu, 01 Jan 2026 11:11 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:11 AM IST
सार
नए साल के आगाज के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
नीती घाटी में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के जश्न में इस बार सर्दी ने भी पूरा तड़का लगा दिया। वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डॉ. विपिन ताडा डीआईजी बने, मेरठ को मिला अनुभवी पुलिस अधिकारी, SSP रहते हुए मिली पदोन्नति
विज्ञापन
रात और सुबह में बढ़ी कंपकंपी
नए साल के पहले दिन से ही शीतलहर ने रफ्तार पकड़ ली। रात और सुबह के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। खुले स्थानों पर आवाजाही कम हो गई है और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिल रही है।

कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी
शीतलहर के चलते सुबह और देर रात काम पर निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, गर्म कपड़े और हीटर का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड में लोग कंपकंपाते नजर आए।

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने मेरठ समेत कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।