{"_id":"606b771f8ebc3e8d1853d347","slug":"new-candidates-for-jila-panchayat-members-in-bjp-meerut-news-mrt533179084","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव : भाजपा क्षेत्रीय कमेटी ने दोबारा तैयार की दावेदारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव : भाजपा क्षेत्रीय कमेटी ने दोबारा तैयार की दावेदारों की सूची
Tue, 06 Apr 2021 11:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सपा और रालोद जहां जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने लगे हैं वहीं भाजपा में जंग छिड़ी हुई है। जिला इकाई द्वारा पहले तैयार की गई दावेदारों की सूची को क्षेत्रीय इकाई ने खारिज कर रविवार को नई सूची प्रांतीय नेतृत्व को भेज दी है। सूची में कई नए नाम शामिल किए जाने के साथ वरीयता क्रम में भी बदलाव की बात कही जा रही है। 10 अप्रैल को भाजपा की सूची जारी होने की संभावना है।
प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। जिला संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी काफी समय से नजर आ रही थी। अब जिला इकाई आम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि पहली सूची में जिला पंचायत के वार्ड प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया था।
जब यह जानकारी प्रांतीय नेतृत्व तक बात पहुंची तो प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सूची तैयार कराएं। सूची में मजबूत दावेदार ही भेजे जाएं और उनका वरीयताक्रम भी उसी के अनुसार तय हो।
विज्ञापन
इस निर्देश पर रविवार को नए सिरे से सूची तैयार कर प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार सूची में काफी बदलाव हुआ है। कुछ नए नाम जोड़े गए हैं तो कुछ नामों का वरीयताक्रम बदला गया है।