{"_id":"5d6c2bb38ebc3e014b5f8b69","slug":"new-bus-service-meerut-to-jaipur-meerut-news-mrt4411460121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से जयपुर के लिए चलेगी नई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से जयपुर के लिए चलेगी नई बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से जयपुर के लिए चलेगी नई बस सेवा
मेरठ। मेरठ डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ से जयपुर की नई बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा भैसाली बस अड्डे से सोमवार सुबह आठ बजे जयपुर के लिए रवाना होगी, जो शाम चार बजे जयपुर पहुंचेगी।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बस सुबह 7 बजे काउंटर पर लगा दी जाएगी। यात्री आराम से इस बस सेवा में बैठ सकेेंगे। बस सुबह 8 बजे यहां से रवाना होगी जो दिल्ली, बहरोड़ और कोटपुतली होते हुए शाम चार बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह बस सेवा रात पौने नौ बजे वाया मेरठ हरिद्वार के लिए रवाना होगी। यह बस सुबह करीब चार बजे मेरठ पहुंचेगी। एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि अभी तक मेरठ से जयपुर के लिए शाम को ही बस सेवा का संचालन होता है। यात्रियों की मांग थी कि दिन में भी बस सेवा शुरू की जाए। इसे देखते हुए ही यह बस सेवा शुरू की गई है। लंबा रूट होने के चलते बस में दो चालक होंगे। यात्रियों को और ज्यादा सहूलियत देनेे के लिए आगे भी नई बस सेवा शुरू की जाएगी।