फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new born baby theft from medical college

मेडिकल से नवजात चोरी, परिजन बेहाल

Tue, 04 Feb 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
new born baby theft from medical college
मेरठ.........मेडिकल अस्पताल से नवजात बच्चा हुआ चोरी, सीसीटीवी फुटेज देखते प्रमुख अधीक्षक डा. धीरज राज,
मेरठ।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय मेडिकल अस्पताल से सोमवार को साढे़ तीन घंटे पहले पैदा हुआ एक नवजात (लड़का) चोरी हो गया। इससे वहां खलबली मच गई। चोर महिला की तलाश में मेडिकल प्रबंधन और पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बच्चे की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी तलाश के बाद भी नवजात और आरोपी महिला का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, नवजात के पिता आसिफ ने बताया कि वह मुंडाली में रहते हैं। खेतीबाड़ी करते हैं। उनके पहले से दो बच्चे हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी पत्नी सुमैया ने मेडिकल के ग्राउंड फ्लोर पर बने गायनिक वार्ड में बेटे को जन्म दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पत्नी और नवजात को प्रथम तल पर वार्ड में लाया गया। इस दौरान उनके साथ एक महिला थी, जो सुबह से ही पत्नी की देखरेख कर रही थी। उन्होंने बच्चा उस महिला की गोद में दे दिया। पहले तल पर वार्ड के बाहर महिला नवजात को लेकर खड़ी थी। अचानक वह फरार हो गई। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला तो मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

16 सीसीटीवी कैमरे लगे, चार हैं खराब
मेडिकल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से चार खराब पड़े हैं। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि गायनिक वार्ड और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। एहतियातन कई और सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सिर्फ दो गेट से पुरानी बिल्डिंग में एंट्री करने की तैयारी है, ताकि ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई गैंग तो सक्रिय नहीं
बच्चों को इस तरह अगवा करने का मेरठ में कोई गैंग तो सक्रिय नहीं है। दरअसल, 26 अगस्त 2017 को भी मेडिकल से बच्ची चोरी हुई थी, जो अब तक नहीं मिल सकी है। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने भी पड़ताल की थी।

---
मेडिकल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने ले ली है। फुटेज वायरल की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नवजात को सकुशल बरामद किया जाएगा। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी हैं। -संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed