फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Netrapal murder case: police confused after listening different story of Two eyewitnesses

नेत्रपाल हत्याकांड: दो चश्मदीद, दोनों की अलग कहानी, पुलिस का दिमाग भी चकराया, जमानत पर छोड़े पांच नामजद

Sat, 09 Apr 2022 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 03:43 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में बुधवार देर रात हुई गोशला संचालक की हत्या के मामले में पुलिस दो चश्मदीदों की कहानी में उलझ गई है। दोनों ही चश्मदीदों ने पुलिस को अलग अलग कहानी बताई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किए पांच नामजद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Netrapal murder case: police confused after listening different story of Two eyewitnesses
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात दो बजे गोशाला संचालक नेत्रपाल की हत्या के मामले की गुत्थी उलझ गई है। बदमाशों के हमले में घायल हारुन को होश आया तो उसने इस मामले में वादी-चश्मदीद चरण सिंह द्वारा नामजद कराए छह लोगों को क्लीन चिट देते हुए छह अन्य आरोपियों के नाम बताए। हारुन के बताए दो आरोपी खुद ही थाने पहुुंच गए तो एक ने फोन करके खुद को हैदराबाद में बताया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार पांच लोगोें को थाने से जमानत दे दी।

विज्ञापन


बुधवार रात दो बजे जब नेत्रपाल की हत्या हुई तो गोशाला में उनके भाई चरण सिंह और हारुन भी मौजूद थे। दोनों को ही बदमाशों ने पीटा था। गंभीर घायल हारुन अस्पताल में भर्ती था। उधर पुलिस ने वादी चरण सिंह द्वारा नामजद  सुमित, संजीव, सद्दाम, जीशान और इसरार को गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य नामजद दीनू पुलिस के हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा:  एके-47 के शौकीन हैं पश्चिमी यूपी के सुपारी किलर, अब तक 15 हुईं बरामद, खादी और खाकी का भी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस पांचों नामजद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान अस्पताल में भर्ती हारुन को होश आ गया। एक पुलिस टीम हारुन के बयान दर्ज करने पहुंची तो कहानी ही बदल गई। हारुन ने वारदात को अंजाम देने वाले छह अन्य लोगों के नाम बताए। यह सभी चरण सिंह द्वारा नामजद कराए लोगों से अलग थे।

दोनों चश्मदीदों की अलग-अलग कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हारुन ने जिन लोगों के नाम बताए उन्हें फोन किया गया तो दो लोग थाने पहुंच गए। तीसरे ने चार दिन से खुद के हैदाराबाद में होने की बात कही। थाना पुलिस ने एसएसपी और एसपी देहात को रिपोर्ट दी। इसके बाद मुकदमे में नेत्रपाल के भाई चरण सिंह द्वारा नामजद आरोपियों को थाने से एक-एक लाख रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा:  एके-47 के शौकीन हैं पश्चिमी यूपी के सुपारी किलर, अब तक 15 हुईं बरामद, खादी और खाकी का भी कनेक्शन

पुलिस के लिए चुनौती बना हत्याकांड
हत्याकांड के असली आरोपी ढूंढना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन गया। एसएसपी और एसपी देहात पूरे केस की निगरानी कर रहे हैं।  शुक्रवार को एसओजी और सर्विलांस टीम दोबारा से घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस का दावा है कि गोशाला को लेकर कई लोगों में विवाद चल रहा है। वादी चरणसिंह द्वारा नामजद किसी भी आरोपी के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली। दोनों चश्मदीद क्यों झूठ बोल रहे हैं। इसकी भी पुलिस पड़ताल करने में लग गई है। 
 
जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे 
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा और दोषी बख्शा नहीं जाएगा। हत्या करने वाले जल्द गिरफ्तार होंगे।  -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed